बड़ौत (बागपत)।
चोर बड़का रोड इदारा मस्जिद के नजदीक विशाल विहार में मंगलवार को दिन दहाडे़ एक मकान में घुसकर जेवरात और नगदी सहित दो लाख रुपये का कीमती सामना चुराकर ले गए। गृह मालिक ने तहरीर दी।
इदारा मस्जिद के नजदीक विशाल विहार में गफ्फुर पुत्र हाजी नजीर का मकान है। उन्होंने इस कॉलोनी में एक दूसरा प्लाट भी लिया हुआ है, मंगलवार को सुबह करीब नौ बजे वे अपने दरवाजे बंद कर प्लाट की नींव भरवाने के लिए परिवार सहित गए थे। जब डेढ़ घंटे बजे वापस पहुंचे तो उनके मकान का सामान बिखरा था। मकान से चोर गले का सोने का हार, सोने के कानों के कुुंडल, सोने की चार अंगूठी व अन्य सोने-चांदी के जेवरात समेत 82 हजार की नगदी चुराकर ले गए। इसकी सूचना उन्होंने 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश की, लेकिन चोर नहीं लगे। इस संबंध में नजीर ने चोरी तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।