बड़ौत (बागपत)। हरियाणा से सोमवार की रात्रि में दो कारों मेें शराब तस्करी कर लाते समय औद्योगिक पुलिस चौकी पर चेेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा, इनमें 36 पेटी हरियाणा मार्का बरामद हुई है, इस दौरान शराब तस्कर कार छोड़कर भागने में सफल रहे। कोतवाली प्रभारी बीएस सिरोही को सूचना मिली की कि दो कारों में हरियाणा से तस्कर शराब लेकर आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस से चेकिंग कराई तो पुलिस को देखकर कारों को छोड़कर शराब तस्कर भाग निकले। पुलिस ने कारों को कब्जे मेें लेकर कोतवाली मेें सीज किया। कारों में हरियाणा मार्का 36 पेटी बरामद हुई है। पुलिस भागे शराब तस्करों की तलाश कर रही है।