किशोरी 15 दिन बाद बरामद
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 पूर्व अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने मुजफ्फरनगर से बरामद किया। किशोरी शामली जनपद के एक गांव की रहने वाली है और बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी। पुलिस किशोरी का कोर्ट में बयान दर्ज कराएगी।
किशोरी को ले गए युवक
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 23 मार्च को 17 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी। इसी दौरान तीन युवक घर आए और उसका अपहरण कर ले गए। आरोप है कि आरोपी घर से 4500 की नगदी, सोने के कुंडल भी उठा ले गए है। इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली में कंवर पाल, बीजे व चतरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।