बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सरूरपुर गांव के पास मिनी बस में किसी बात पर यात्रियों में मारपीट हुई। इससे बस में हंगामा हो गया। पीड़ितों ने पुलिस से शिकयत की।
रविवार को एक मिनी बस शामली से दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस सरूरपुर गांव के पास पहुंची, तभी दो-तीन यात्रियों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बाद में उनके बीच जमकर मारपीट हुई। इससे हंगामा हो गया। कई यात्री बस से बीच रास्ते में ही उतर गए। एक यात्री ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। जब तक पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे, बस वहां से जा चुकी थी। कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।