फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके में आई महिला से चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने रेप किया। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई । महिला सोमवार को मायके में आई । इसी दौरान उसकी ससुराल से एक युवक पीछा करता हुए मायके में पहुंच गया। महिला के परिजन बाहर गए थे। युवक ने घर में घुसकर महिला को तमंचे से आतंकित कर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला से मारपीट भी की। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। बाद में परिजनों के घर लौटने के बाद महिला दोघट थाने पहुंची और युवक को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण कराया। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि चमन पुत्र राम भिखारी निवासी छिढकौली के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें