फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा ने युवक को जड़ा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

छपरौली रोड पर एक पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान जा रही छात्रा पर एक मनचले ने फबतियां कसी तो छात्रा नाराज हो गई और उसने युवक को थप्पड़ मार दिया। बाद में युवक कुछ दोस्तों के साथ फिर वहां पहुंचा और छात्राओं के साथ अभद्रता करने लगा। छात्राओं का शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले युवक भाग गए।
विज्ञापन

छपरौली रोड स्थित एक पब्लिक स्कूल में बुधवार को समारोह चल रहा था। इस समारोह में छात्राएं जब स्कूल में जा रही थी तो वहां बाहर खड़े एक युवक ने एक छात्रा पर फबतियां कस दी। इससे छात्रा नाराज हो गई और उसने संबंधित युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक धमकी देता हुआ चला गया और छात्रा स्कूल में चली गई। जब समारोह समाप्त हुआ और छात्राएं बाहर निकली तो वह युवक अपने साथियों के साथ वहां आया और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की। वहां मौजूद लोग उधर दौड़े और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस और लोगों को अपनी तरफ आता देखकर युवक भाग गए। पुलिस आरोपी युवक को तलाश करने में जुटा, लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें