फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। गांव तितारसी निवासी अमित कुमार उम्र (23) तीन मार्च को किसी काम से बाइक से मुजफ्फरनगर के भोपा थानाक्षेत्र में गया था। भोपा क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया था।। परिजनों ने अमित को मुजफ्फरनगर के सरकारी अस्पताल के बाद दिल्ली में एक चिकित्सालय में भर्ती कराया था। दुर्घटना के बाद अमित कोमा में चला गया था। चिकित्सकों की राय पर परिजन अमित को लेकर घर आ गए थे। मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद कादरगढ़ चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, मंगलवार को रोडवेज बस सहारनपुर से शामली जा रही थी। जलालाबाद के निकट पुलिया पर बाइक सवार दो युवक ओवरटेक करने के चक्कर में रोडवेज बस की चपेट में आ गए। इसमें राजू निवासी काशीपुरा नानौता और अनुज निवासी गंदेवड़ा घायल हो गए। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस चालक ऋषिपाल निवासी बड़ौत ने भी बाइक सवारों को बचाते समय हाथ में चोट लगना बताते हुए अस्पताल में मेडिकल कराया।
विज्ञापन


ट्यूबवेल का सामान चोरी
थानाभवन। कस्बा निवासी ताराचंद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि सोमवार की रात चोरों ने उनके खेत से मोटर, तार व अन्य हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें