बड़ौत (बागपत)।
बूढ़पुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर एक पक्ष के पांच-छह लोगों ने एक घर पर पथराव कर धारदार हथियारों से हमला कर तीन महिलाओं सहित चार लोगों को घायल कर दिया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव के गजेंद्र का अपने पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। जब उसकी पत्नी सरला पशुओं को लेकर घेर में बांधने जा रही थी तो पड़ोसियों ने उसके साथ मारपीट की। जब उसके परिवार के अन्य लोग विरोध में आए तो उन पर भी पथराव किया और धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। घायलों में रणवीरी पत्नी सतपाल, अमरेश पत्नी बिजेंद्र, सरला पत्नी गजेंद्र, गजेंद्र पुत्र सतपाल निवासी बूढ़पुर हैं। उन्होंने छह लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी बड़ौत में भर्ती कराया।