बड़ौत (बागपत)।
औसिक्का गांव में अवैध पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से पशु कटान के औजार, तराजू, बांट व मांस बरामद किया। पुलिस की सूचना पर पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम ने मांस का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है।
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को सूचना दी औसिक्का गांव में एक घेर में अवैध रूप से पशु कटान हो रहा है। इस सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने पुलिस बल के साथ छापा मारा तो घेर मालिक समेत तीन लोग भाग निकले। जबकि, तीन किशोरों को पुलिस ने वहां से हिरासत में लिया। मौके से मांस, कटान के हथियार, बांट, तराजू भी बरामद किए । पुलिस ने पशु चिकित्सकों की टीम को बुलाकर मांस की जांच कराई। चिकित्सकों ने मांस का लेकर जांच के लिए भेजा है। पकड़े गए किशोर औसिक्का गांव के ही रहने वाले हैं। ये लोग शरीफ के घेर में दो साथियों के साथ अवैध रूप से पशु काट रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ पशु वध अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर किया है। इसको लेकर हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नितिन चौधरी, शिवम, रूपक, कोमल, राहुल, अंकित ने हंगामा कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।