फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लाख की शराब सहित दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने छपरौली रोड एक कैंटर से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई शराब की 400 पेटियां बरामद की। शराब आलू की बोरियों के नीचे छिपाकर लाई जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया । इनका एक साथी पुलिस कार्रवाई के दौरान भाग निकला।
विज्ञापन

बुधवार की रात में कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने सूचना मिलने पर पूर्वी यमुना नहर के पास छपरौली की ओर से बड़ौत आ रहे कैंटर को पकड़ा। पकड़े गए शराब तस्करों में विकास पुत्र जयदेव संभालका हरियाणा, मोनू पुत्र टीका कमाशपुर हरियाणा के हैं। उन्होंने फरार हुए अपने साथी का नाम भी पुलिस को बताया है। कैंटर में आगे पीछे ओर ऊपर आलू की बोरियां भरी थी। इनके नीचे हरियाणा मार्का देसी शराब, जिनमें कुछ पेटियां अरुणाचल प्रदेश की मार्का भी है। सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाहा और आबकारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने कोतवाली पहुंचकर शराब तस्करों से पूछताछ की। इस मामले में कोतवाली में मामला दर्ज कराया और गाड़ी को सीज किया। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब चार लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें