फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनील राठी देहरादून से बागपत जेल में शिफ्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भूरा फरारी केस की साजिश रचने के आरोपी सुनील राठी को देहरादून से बागपत जेल में शिफ्ट किया । इसके खिलाफ हत्या, जानलेवा हमले, रंगदारी समेत विभिन्न धाराओं के दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

कस्बा टीकरी नगर पंचायत की चेयरमैन राजबाला चौधरी के बेटे सुनील राठी के खिलाफ बागपत, मेरठ, मुजफ्फरनगर के अलावा उत्तराखंड और दिल्ली में दो दर्जन से अधिक विभिन्न धाराओं के मुकदमे दर्ज हैं। 15 दिसंबर 2014 को देहरादून पुलिस से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित बागपत के किस्तु ज्योति कान्वेंट हाईस्कूल के पास से दो एके-47 और एक एसएलआर लूटकर गैंगस्टर अमित उर्फ भूरा को छुड़ाया । इसकी साजिश रखने का आरोप सुनील राठी पर है। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ । केस कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी सुनील राठी पहले दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। वहां से उसको उत्तराखंड की हरिद्वार जेल में भेजा। थोड़े दिन बाद ही उसको देहरादून कारागार भेजा। अब आरोपी सुनील को देहरादून से बागपत जेल में शिफ्ट किया । पुलिस लाइन के आरआई राजवीर सिंह ने कहा कोर्ट के आदेश पर सुनील राठी को बागपत जेल में स्थानांतरित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें