फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रटौल में बाइकर्स ने होमगार्ड को पैर मारकर गिराया

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव में एक होमगार्ड को बाइक सवार दो युवकों ने पैर मारकर जमीन पर गिरा दिया। इससे वह घायल हो गया। गनीमत रही वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में नहीं आया, वरना बड़ा हादसा हो जाता। इसके बाद आरोपी भागने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

रटौल चौकी पर तैनात होमगार्ड सुशील कुमार ड्यूटी करने के बाद शनिवार सुबह घर जाने के लिए रटौल बस स्टैंड पर पैदल जा रहा था। इस दौरान पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों हेलमेट पहले थे। बराबर में आकर बाइक सवार एक युवक ने सुशील कुमार की कमर में पैर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। सामने से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल गए। होमगार्ड ने थाना खेकड़ा पुलिस को घटना से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें