बड़ौत (बागपत)।
संत गुरमीत राम रहीम की यौन शोषण में गिरफ्तारी के बाद नगर में सुरक्षा व्यवस्था को देखकर पुलिस और अर्द्ध बल सैनिकों ने फ्लैग मार्च निकाला। दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर संदिग्ध लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव ने पुलिस और अर्द्ध बल सैनिकों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकाला और बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर खड़े यात्रियों की सघन तलाशी ली। यह अभियान उन्होंने संत गुरमीत राम रहीम की यौन शोषण के मामले में गिरफ्तारी के बाद कोई अप्रिय घटना न हो उसे देखकर चलाया। कोतवाली प्रभारी ने कहा इस घटना के बाद नगर में पुलिस सतर्क है और चप्पे-चप्पे पर नजर रखे है। उन्होंने लोगों से अपील की वे शांति बनाए रखे, यदि कोई असामाजिक तत्व गड़बड़ी करने की कोशिश करें तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।