फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से बाइक सवार युवक कुंडल ठगकर ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसा देकर महिला से कुंडल लूटे
विज्ञापन

खतौली। बाइक सवार तीन युवक महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के कुंडल ठग कर ले गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव कितास निवासी कमलेश का पौत्र बीमार है और वह एक नर्सिंगहोम में भर्ती है। सोमवार को कमलेश गांव से नर्सिंगहोम में अपने पौत्र के पास जा रही थी। जीटी रोड पर आयकर भवन के सामने महिला को बाइक सवार तीन युवक मिले। इन युवकों ने महिला से कहा कि आपका चेहरा मुरझाया हुआ है और काफी परेशान हो। हम आपके दुख को दूर कर सकते हैं। तुमको अपने कानों के कुंडल निकाल कर देने होगे। इन कुंडल को हाथ में लेकर तांत्रिक क्रिया करनी है, जिससे सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। महिला इन ठगों के झांसे में आ गई। उसने अपने कानों के कुंडल निकाल कर युवकों को थमा दिए। इन युवकों ने कमलेश से कहा कि आपको सड़क पर आगे की ओर बीस कदम चलना है। बीस कदम चलने पर ही आपको पीछे पलटकर देखना है। महिला बीस कदम आगे चली तो इसी दौरान तीनों ठग बाइक से फरार हो गए। महिला ने बीस कदम चलकर पीछे मुड़कर देखा तो तीनों युवक वहां से गायब मिले। महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें