फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम हत्याकांड : हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

तहसील में विक्रम हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन और धरना रविवार को भी जारी रहा।
रविवार को क्रमिक अनशन पर बलराम, अजीत, आशा, अमरीता, अन्न्ूा बैठे। धरने की अध्यक्षता कर रहे सतीश तोमर ने बताया कि जनपद के सत्ता पक्ष के कुछ सफेदपोश लोगों के दबाव के कारण अभी तक नामजद आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आम आदमी का जीना मुश्किल होता जा रहा है और आरोपी सफेदपोश लोगों का हाथ होने के कारण जुर्म करके भी नहीं पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते, तब तक उनका धरना व क्रमिक अनशन जारी रहेगा। धरने पर व्यापक तोमर, सत्यवीर, सुरेंद्र, छोटू, कपिल, कमला देवी, अर्जुन, राम कुमार, कल्लू आदि बैठे।
विज्ञापन


सीओ ने विक्रम हत्याकांड की समीक्षा की
बड़ौत। विक्रम हत्याकांड को लेकर सीओ रामानंद कुशवाहा ने कोतवाली में रविवार को बैठक कर पुलिस कर्मियों के साथ विक्रम हत्याकांड की अब तक की कार्रवाई की समीक्षा की और कहा कि यह हत्याकांड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ है। उन्होंने विक्रम हत्याकांड की गुत्थी में लगी टीम के सदस्यों से शीघ्र ही हत्यारोपियों को पकड़कर जनता के सामने लाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें