फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड की लापरवाही से फरार हुआ था बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
होमगार्ड की लापरवाही से फरार हुआ था बदमाश
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत कोतवाली से हवालात के सरिया तोड़कर भागे हथियारों के सौदागर को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं। आरोपी की लोकेशन पूर्वांचल में मिली है। पुलिस जांच में घटना के समय ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड की लापरवाही सामने आई है। एएसपी ने होमगार्ड को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली पुलिस ने 30 मार्च की रात छापा लगाकर हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी थी। पुलिस ने दो रायफल, दो बंदूक, आठ तमंचे, अधबने तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने आरोपी शाबिर निवासी पिटलोकर सरधना मेरठ और नसीम निवासी औसिक्का को गिरफ्तार किया था। रात में मुख्य आरोपी शाबिर हवालात के सरिये तोड़कर कोतवाली से फरार हो गया था। मुंशी वरुण ने आरोपी शाबिर और घटना के समय ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड सतीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं। आरोपी की लोकेश पूर्वांचल में मिल है। पुलिस उसकी तलाश में पूर्वांचल गई है। वहीं पुलिस जांच में होमगार्ड सतीश की लापरवाही सामने आई। पुलिस अधिकारियों ने कोतवाली पुलिस को होमगार्ड को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। एएसपी रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही हैं। जल्दी ही उसे पकड़ लिया जाएगा। आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार करने के निर्देेश दिए गए हैं। होमगार्ड की लापरवाही उजागर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें