फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट के मामले में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट के मामले में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। तुगाना बिजलीघर से बिजली बिलों की वसूली कर छपरौली लौट रहे ऊर्जा निगम के कर्मचारियों के साथ सात लाख रुपये लूटने के मामले में एक कर्मचारी को न छोड़ने के विरोध में मंगलवार को एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ धरना दिया। बाद मेें सभी एकत्रित होकर छपरौली थाने पर पहुंचे और पुलिस का घेराव किया। पुलिस के आश्वासन पर कर्मचारी लौट गए और चेतावनी दी कि यदि घटना का जल्द खुलासा नहीं हुआ तो कर्मचारी आंदोलन शुरू कर देगें।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह, विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला महामंत्री सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में निगम के कर्मचारी एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि तुगाना बिजलीघर में टीजी-2 के पद पर तैनात योगेश के साथ बदमाशों ने हेवा गांव के पास सात लाख रूपयों की लूट की घटना को कई दिन बीत चुके हैं। लेकिन न तो पुलिस घटना का खुलासा कर रही है और न ही योगेश को छोड़ रही है। योगेश पिछले 20 साल से वह इसी बिजलीघर पर काम कर रहा है। कई बार वह 15 से 20 लाख रुपये का कैश लेकर कार्यालय पर आता रहा है। लेकिन कभी भी कोई गड़बड़ी नहीं हुई। इसे सहन नहीं किया जाएगा। बाद मेें सभी ने छपरौली थाने पर पहुंचकर पुलिस का घेराव किया। इंस्पेक्टर बच्चन सिंह सिरोही ने जल्द छोडने का आश्वासन दिया। तब जाकर कर्मचारी शांत हुए। इस अवसर पर खलील अहमद, आरिफ, कपिल तोमर, धर्मपाल, सुनील, अमित, आंसु, धर्मेन्द्र, राजीव, राधेश्याम गुप्ता, सन्नी, पवन जेई, आलोक, पवन जेई, गुलशन कुमार, रवि प्रताप, नरेन्द्र प्रताप, विनय, सुनील, प्रदीप, सन्नी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें