फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्ठे के ठेकेदार ने मजदूर दंपती को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। ट्यौढ़ी ईंट भट्ठे के ठेकेदार ने मजदूरी करने वाले दंपती को दौड़ाकर पीटा गया। उन्होंने किसी तरह भागकर जान बचाई। बाद में उन्होंने कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया।
विज्ञापन

भट्ठा मजदूर नूर हसन कलीना गांव का रहने वाला है। वह अपनी पत्नी मोसीना और दो बच्चों के साथ टयौढ़ी भट्ठे पर मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार सुबह भट्ठे के ठेकेदार से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर ठेकेदार और उसके साथियों ने नूर हसन और मोहसीना को दौड़ाकर पीटा। बच्चे भी बिलखते हुए उनके पीछे भागने लगे। बाद में किसी तरह भागकर उन्होंने जान बचाई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें