फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें पुलिस- एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। एसपी ने थानेवार चुनाव रजिस्टर देखा। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव से पहले बाहर घूम रहे आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोग जेल भेजे जाएं। अवैध शस्त्र और शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखें।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने सर्वप्रथम थानेवार चुनावी रजिस्टर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि खुराफाती लोगों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई तेजी से की जाए। लोकसभा चुनाव से पहले आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाए। गुंडा एक्ट, जिला बदर, जमानत पर बाहर आए लोगों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। आचार संहिता के उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। अवैध शराब की तस्करी पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया जाए। अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। लाइसेंसी शस्त्रों को थानों में जमा करा जाए। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए, जिनके नाम जिले में लाइसेंसी शस्त्र हैं और वे बाहर रह रहे हैं। उनके शस्त्र भी थाने में जमा कराएं। उन्होंने कहा कि चुनाव में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ड्यूटी के समय लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि सभी अपने-अपने थाना क्षेत्र में मतदान केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। मतदान केंद्र पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराएंगे। चुनाव में किसी भी पार्टी के प्रत्याशी से प्रलोभन स्वीकार न करें। प्रत्याशी के दबाव में मतदाताओं को डराया या धमकाया गया तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। बाहर से आने वाली फोर्स के लिए रुकने की व्यवस्था की जाए। गृह मंत्रालय के मानकों के अनुसार व्यवस्था की जाएगी। आचार संहिता का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। इस मौके पर एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव, सीओ दिलीप सिंह, सीओ आरपी सिंह, सीओ अनुज चौधरी, सीओ रामानंद कुशवाह समेत सभी थानों के प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें