फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में लिया, जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव में मंगलवार की रात्रि में दो भाइयों में लेनदेन के विवाद के दौरान पहुंची 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने रात में ही महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद पुलिस ने महिला के एक बेटे को हिरासत में लिया है। पुलिस ने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में राजेंद्र (60 वर्ष) की उस समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जब उसका बेटा आनंद उसे बाइक पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान दोनों भाइयों में लेने का विवाद हो गया और महिला दोनों के बीच पहुंच गई। इसी दौरान संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अभी तक इस मामले मेें रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, मृतका के एक बेटे आनंद को हिरासत में लिया है, कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि अभी हत्या का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि मृतका के दो बेटों में रुपये के लेने देन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें