खेकड़ा (बागपत)।
पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाईवे से अरुणाचल मार्का अवैध शराब से लदा टाटा टैंपो पकड़ा। शराब तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने बरामद शराब की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई।
थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि पुलिस को शनिवार की सुबह सूचना मिली की कि दिल्ली सहारनपुर हाईवे से टाटा टैंपो में अरुणाचल मार्का अवैध शराब लादकर तस्करी कर लाई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर टैंपो को खेकड़ा तहसील के समीप पकड़ लिया, लेकिन पुलिस को चकमा देकर चालक टैंपो छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने टैंपो में सदी अरुणाचल मार्का करीब पांच लाख रुपये कीमत की अवैध शराब की 152 पेटियां बरामद की। पुलिस ने खेकड़ा थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार शराब तस्कर की तलाश शुरू कर दी।