न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
चुनावी तैयारियों में जुटी पुलिस प्रशासनिक मशीनरी हरकत में है। इसी क्रम में चुनाव से ऐन पहले आयोग के निर्देश पर जिले में तीन साल से जमे थाना प्रभारियों को हटाकर नयों को जिम्मेदारी दी गई है। डीआईजी और आईजी स्तर से गैर जनपद स्थानांतरण सूची जारी होने के कारण जिले के 19 थाने ऐसे हैं जो इस तबादला एक्सप्रेस में प्रभावित हुए हैं।
शहर की बात करें तो मात्र ऊपरकोट कोतवाली को छोड़कर सभी थानों में नयों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कुछ बाहर से नए आए हैं, जबकि कुछ पहले से जिले में थे, उन्हें मौका दिया गया है। हालांकि अभी सिविल लाइंस थाना खाली है, जहां एक-दो दिन में नई तैनाती के संकेत मिले हैं।
तबादला प्रक्रिया के तहत यहां पहले से विभिन्न थानों में तैनात थाना प्रभारी गैर जनपद भेजे गए हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इस बदलाव के तहत धीरेंद्र मोहन शर्मा को एएसएचओ क्वार्सी से इंस्पेक्टर गांधीपार्क, शंभूनाथ सिंह को एएसएचओ क्वार्सी से इंस्पेक्टर अतरौली, अरुणा राय को सासनी गेट से इंस्पेक्टर बन्नादेवी, जावेद खान को बन्नादेवी से इंस्पेक्टर जवां, सुबोध कुमार उपाध्याय को एएसएचओ बन्नादेवी से इंस्पेक्टर खैर बनाया गया है।
इसी तरह गैर जनपदों से पुलिस लाइन में आमद करा चुके इंद्रेशपाल सिंह को इंस्पेक्टर देहली गेट, अनूप कुमार भारतीय को इंस्पेक्टर सासनी गेट, अनिल कुमार को इंस्पेक्टर इगलास, देवेंद्र कुमार त्यागी को इंस्पेक्टर क्वार्सी, गजराज सिंह को इंस्पेक्टर गंगीरी, अनिल कुमार को इंस्पेक्टर छर्रा, मणिकांत शर्मा को इंस्पेक्टर विजयगढ़, कुशलपाल सिंह को इंस्पेक्टर टप्पल, सुरेश चंद्र को इंस्पेक्टर मडराक बनाया गया है।
इसके अलावा अजब सिंह को एसएसआई देहली गेट से एसओ गोंडा, मृदुल कुमार को एसओ मडराक से एसओ अकराबाद, संदीप कुमार को रसलगंज चौकी से एसओ हरदुआगंज, उमेश यादव को एसओ छर्रा से एसओ बरला, प्रेमपाल सिंह को एसओ बरला से एसओ लोधा बनाया गया है।
इसके अलावा जिले में नई आईं सरोजनी देवी को प्रभारी निरीक्षक जन शिकायत प्रकोष्ठ, अनिल कुमार को प्रभारी जांच प्रकोष्ठ, रामसिया मौर्य को प्रभारी डीसीआरबी, रामेंद्र शुक्ला को प्रभारी मॉनीटरिंग सेल, शहीद खान को एएसएचओ कोतवाली नगर, अवधेश कुमार को चुनाव सेल, अभय कुमार को पुलिस लाइन से चौकी रसलगंज, सुनील कुमार को एसओ जवां से एसएसआई देहली गेट, प्रदीप कुमार को पीआरओ से एसएसआई बन्नादेवी, बृह्म सिंह को महिला थाना से अपराध शाखा, नान चंद्र गभाना से अपराध शाखा, रविंद्र सिंह को पाली से पिसावा, रामविदेश को विजयगढ़ से मडराक, अनुज सैनी को एसएसआई टप्पल से चौकी प्रभारी सासनी गेट, संजय सिंह को क्वार्सी से कंट्रोल रूम स्थानांतरित किया गया है।
सासनी गेट चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विवेचना में लापरवाही और रुपये लेने के आरोपों में एसएसपी ने सासनी गेट चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सासनी गेट पर तैनात योगेंद्र कुमार को लेकर शिकायत मिली थी। इस पर सीओ स्तर से जांच कराई गई। जांच में आरोपों को लेकर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।