फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरूरपुर में तमंचे के बट मारकर युवक को घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर गांव में निनाना मार्ग पर दौड़ लगा रहे युवक पर स्विफ्ट कार में सवार तीन-चार युवकों ने हमला किया। तमंचे के बटों से हमलाकर युवक को घायल कर दिया। हमलावर हवाई फायरिंग कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव निवासी प्रवीन पुत्र कंवल सिंह ने बताया कि रविवार की शाम निनाना मार्ग पर दौड़ लगाने गया । इसी समय कुछ युवकों का झगड़ा हो रहा था। वह भी खड़ा होकर झगड़ा देखने लगा। कुछ देर बाद स्विफ्ट कार में सवार तीन- चार युवक आए और उन्होंने उस पर हमला बोल दिया। तमंचे के बट मारकर उसे घायल कर दिया। । हमलावरों ने कई हवाई फायर भी किए। गोलियों की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। आरोपी गोली मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने हमलावरों को नामजद कर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें