फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच सौ रुपये हाथ में पकड़ते ही दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। पुरा गांव में वाहन चेकिंग के दौरान छात्र से पांच सौ रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप एक दरोगा पर लगाया गया। छात्र ने दरोगा की मोबाइल से वीडियो बना ली। वीडियो में दरोगा छात्र को गाली गलौज कर कैरियर खराब करने की धमकी दे रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने आरोपी दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन

बालैनी थाना क्षेत्र के मतानतनगर गांव निवासी सूरज पुत्र इकबाल सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की दोपहर बालैनी से एनडीए की कोचिंग कर अपने चाचा के साथ बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। पुरा गांव के पास बालैनी थाने में तैनात एसआई गंगा सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहा था। पुलिस ने छात्र को रोक लिया। उसने बाइक के कागज दिखाए, लेकिन उसके पास लाइसेंस नहीं था। दरोगा ने कानूनी कार्रवाई की बात कहकर पांच सौ रुपये मांगे।
छात्र का दावा है कि उसके चाचा ने दरोगा को पांच सौ रुपये दे दिए। इसी दौरान छात्र ने मोबाइल से दरोगा की वीडियो बनानी शुरू कर दी तो एसआई ने उसे देख लिया। एसआई ने छात्र का मोबाइल छीनकर अपने जूतों की जुराब में रख लिया। आरोप है कि इसके बाद एसआई ने छात्र को गालियां दी और कहा कि एक एफआईआर दर्ज कर कैरियर खराब कर दूंगा। आठ मिनट 27 सेकेंड के इस वीडियो में एसआई गालियां देते हुए सुनाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी शैलेश कुमार पांडेय की जानकारी में मामला आते ही उन्होंने एसआई को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया ।
विज्ञापन


आरोप निराधार, कर रहा था कानूनी कार्रवाई
अमीनगर सराय (बागपत)। लाइन हाजिर किए गए एसआई गंगा सिंह ने कहा वह कानूनी तरीके से चालान काट रहे थे। रिश्वत लेने के आरोप निराधार हैं। उन्हें साजिश के तहत फंसाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें