बागपत। मेरठ रोड निवासी सीता शर्मा पत्नी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि उसकी पुत्रवधू आठ दिन से अपने मायके गई। सोमवार को वह अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची और उसके साथ गाली गलौच कर मारपीट की। आरोप है कि पुत्रवधू घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात निकाल कर ले गई। उसने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
लावारिस कार मिली
बागपत। चौहल्दा में सोमवार की रात में पुलिस को लावारिस हालत में कार खड़ी मिली। पुलिस कार को कोतवाली ले गई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि कार के मालिक का पता लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।