फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पशु व्यापारियों से 70 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
विज्ञापन

गढ़ी कलंजरी-धारीपुर मार्ग पर बाइक सवार दो बदमाशों ने पशु व्यापारियों से 70 हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के लोनी निवासी इंतजार और मौसम पशु व्यापारी है। उन्होंने बताया सोमवार को दोपहर ढाई बजे के लगभग वे गढ़ी कलंजरी-धारीपुरा मार्ग से बाइक पर जा रहे थे। जब कि गढ़ी कलंजरी के पास पहुंचे तो बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल उन्हें रोक लिया और उनसे 70 हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। उन्होंने थाने में घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई हाथ नहीं लग सका। मंगलवार को उन्होंने तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज योगराज सिंह का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें