फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधक ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

सर्वोदय अस्पताल अग्रवाल मंडी टटीरी में आठ दिन पहले नर्सिंग स्टाफ से मारपीट और बीपी मशीन तोड़ने के मामले में एसपी के आदेश पर प्रबंधक ने तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन

सर्वोदय अस्पताल के प्रबंधक दिनेश कुमार चौधरी निवासी टटीरी ने बताया कि 31 अगस्त को अज्ञात तीन लोगों ने अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर मारने की धमकी देकर बीपी मशीन तक तोड़ डाली। अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग निकले थे। उन्होंने उसी दौरान कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रबंधक ने एसपी को पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शनिवार को एसपी शैलेष कुमार के आदेश पर अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपियों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए है। जल्दी ही उनकी पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें