बड़ौत (बागपत)।
हिलवाड़ी गांव मेें जमीन विवाद को लेकर खेत में काम कर रहे एक किसान पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, इससे वह घायल हो गया। मामला दो समुदाय का होने के कारण गांव में तनाव पूर्ण स्थिति बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। घायल ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
योगेंद्र पुत्र मामचंद हिलवाड़ी गांव का रहने वाला है। उसका गांव में ही दूसरे समुदाय के लोगों से जमीन विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह के समय जब योगेंद्र खेत में गया तो चार लोगों ने लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की, धमकी दी कि जमीन पर पैर रखा तो जान से मार देंगे। मामला दो समुदाय का होने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो आरोपियों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।