फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल विक्रेताऔं ने युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिल्ली बस स्टैंड पर बुधवार की रात्रि में बीड़ी और माचिस खरीदते समय पास में खड़ी फल ठेली से आम करने पर फल विक्रेताओं ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया और उसका मोबाइल भी लूट लिया। घायल युवक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

घायल विकास पुत्र शौराज न्यू राम नगर बड़ौत का रहने वाला है। वह टीवी चैनल की डिश लगाने का काम करता है। बुधवार की रात्रि में वह काम से वापस लौटते समय दिल्ली बस स्टैंड पर एक दुकान से बीड़ी और माचिस खरीदने लगा, इस दौरान पास मेें खड़ी फल की ठेली पर रखे आम पर हाथ लगने से आम गिर गया, इस पर फल विक्रेताओं ने उस पर हमला कर दिया । इस दौरान आरोपी ने युवक का मोबाइल और 18 सौ रुपये भी छीन लिया। उसने कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें