फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज हत्याकांड के गवाहों को स्त्रकत्ल की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। काठा गांव के मनोज उर्फ नीटू हत्याकांड के गवाहों को कत्ल की धमकी गई है। जेल में बंद आरोपी विक्रांत उर्फ विक्की सुन्हैड़ा के इशारे पर कभी भी उनकी हत्या हो सकती है। मृतक की बहन ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कुख्यात बदमाश विक्की सुन्हैड़ा को दूसरी जेल में शिफ्ट कराने एवं गवाहों को सुरक्षा दिलाने की मांग का है।
विज्ञापन

काठा गांव निवासी मुनेश देवी ने एसपी को बताया कि तीन अगस्त 2013 को कुख्यात बदमाश विक्रांत उर्फ विक्की ने अपने साथियों के साथ मिलकर मनोज उर्फ नीटू निवासी काठा की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस मामले में विक्की सुन्हैड़ा समेत तीन बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। विक्की सुन्हड़ा व योगेेंद्र उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। इस मामले में बदमाश जसवीर उर्फ जस्सू फरार चल रहा है। उस पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया हुआ है। योगेंद्र भी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। कुख्यात बदमाश विक्की सुन्हैड़ा बागपत जेल में बंद है। इस हत्याकांड के मुख्य गवाह कमलजीत उर्फ भूरा निवासी काटा व बंदपुर प्रधान प्रवीन है। इस गिरोह के बदमाशों ने पुलिस सुरक्षा में प्रवीन प्रधान पर भी जानलेवा हमला किया था। इसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी अन्नू पर भी जानलेवा हमला किया। दोनों मुकदमे कोतवाली में दर्ज है। इस मामले में मृतक की पत्नी सहित 6 गवाह है, जिन्हें कुख्यात बदमाश विक्की सुन्हैड़ा इस मामले में समझौता न करने पर मारने की धमकी दे रहा है और कई बार हत्या का प्रयास भी कर चुका है। एक अप्रैल को रात्रि में नौ बजे 4-5 बदमाशों ने गवाह कमलजीत व दो अप्रैल को सांय: चार बजे बंदपुर के प्रधान प्रवीन का पीछा किया था और धमकी देकर गए थे कि यदि समझौता नहीं किया तो तुम्हारी हत्या कर देंगे। इस से गवाहों में दहशत फैली हुई है। कुख्यात विक्की सुन्हैड़ा उनकी कभी भी हत्या करा सकता है। इसलिए बदमाश विक्की सुन्हैड़ा को बागपत जेल से दूसरे जनपद की जेल में भेजा जाए और गवाहों को पूर्ण सुरक्षा दी जाए। इस पर एसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें