पुलिस लाइन में अपराध गोष्ठी और पुलिस कर्मचारियों के सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें एसपी जयप्रकाश ने पुलिस अधिकारियों के साथ अपराधों की समीक्षा की और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस मौके पर एसपी जयप्रकाश ने सभी पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए आदेशित किया। उन्होंने आगामी रामनवमी का त्यौहार दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था, मेला और जुलूस को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, सीओ बागपत दिलीप सिंह, सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा, सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह, सीओ खेकड़ा आनंद कुमार पांडेय सहित समस्त थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे।