फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शूटर की पिस्टल नहीं मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पल्हेड़ा शूटिंग रेंज मेरठ से दो माह पहले सिरसली गांव की महिला शूटर डोली तोमर की चोरी हुई पिस्टल का अभी तक सुराग नहीं लग पाया है। इस मामले में शूटर के पति व कोच एसपी से मिले और पिस्टल बागपत में ही किसी शूटर के पास होने की जानकारी दी। एसपी ने उन्हें पिस्टल बरामद कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

दो माह पहले पल्हेड़ा शूटिंग रेंज मेरठ में शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें सिरसली गांव की बहू शूटर डोली तोमर ने भी भाग लिया, चैंपियनशिप में भाग लेने से पहले ही किसी ने उसकी पिस्टल चोरी कर ली । इसके बाद वे प्रतियोगिता में भाग भी नहीं कर सकी। उन्होंने इस मामले में मेरठ में तहरीर दी । दो माह बाद भी पुलिस उसकी पिस्टल बरामद नहीं कर सकी। शूटर डोली के पति और ला मॉनिटीयर कॉलेज लखनऊ के शूटिंग कोच विकास तोमर ने उन्हें नई पिस्टल खरीद कर दी । इस मामले में विकास तोमर बुधवार को एसपी से मिले। उन्होंने एसपी को बताया कि चोरी हुई पिस्टल बागपत जनपद में ही एक शूटर पर है। इस पर एसपी ने उन्हें मामले में कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें