फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हर्ष फायरिंगए दूल्हे के दोस्त घायल 00-45-04

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के आगरा रोड पर मडराक क्षेत्र के गेस्ट हाउस में बुधवार देर रात बारात चढ़त के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दूल्हे का दोस्त घायल हो गया। खबर पाकर पहुंची पीआरवी पर तैनात सिपाहियों ने आरोपी बताए गए दूल्हे के बहनोई को पकड़ लिया, जिसे छुड़ाने के लिए पुलिस से खींचतान हुई। पुलिसकर्मी किसी तरह उसे लेकर सासनीगेट थाने पहुंचे। जहां देर रात तक मजमा लगा था। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जवां थाना क्षेत्र के गोधा निवासी गौरव गौड़ की बुधवार को शादी थी। समारोह मुकंदपुर वन चेतना केंद्र के ली ग्रांड गेस्ट हाउस में था। देर रात बारात चढ़त के दौरान कुछ लोग हर्ष फायरिंग कर रहे थे।
विज्ञापन


बताते हैं कि दूल्हे के बहनोई मनीष पचौरी की लाइसेंसी रिवाल्वर से चली गोली गांव सुडिय़ाल छेरत, जवां निवासी मनोज उर्फ भोला के पेट में जा लगी। इससे बारात में अफरा- तफरी मच गई।

वन चेतना केंद्र के निकट पीआरवी खड़ी थी। चीख पुकार सुनकर पीआरवी मौके पर पहुंची और मनीष को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि बारातियों ने उसे छुड़ाने की कोशिश की और पुलिस से दुर्व्यवहार कर दिया।
विज्ञापन


मगर पुलिसकर्मी उसे लेकर किसी तरह सासनीगेट थाने पहुंचे। उधर, घायल को पहले रूसा हॉस्पीटल, फिर बाद में रामघाट रोड स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया। थाना प्रभारी मडराक संजीव दुबे ने बताया कि मनीष हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है। इधर शादी की औपचारिकतायें निपटाई जा रही थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें