फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर नौ माह तक किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के पास रह रही युवती को अलीगढ़ जनपद निवासी एक युवक ने घर में बंधक बनाकर नौ माह तक रेप किया। बाद में युवक ने पुलिस से बचने के लिए जबरदस्ती डरा धमका कर उससे नाम बदलकर कोर्ट मैरिज कर ली। युवती किसी तरह वहां से भाग निकली और अपनी बहन के पास पहुंची। बुधवार को युवक ने पीड़ित युवती और उसकी बहन को मारने की धमकी है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद के एक गांव निवासी युवती कई माह से चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी बहन के पास रह रही है। 10 माह पहले अलीगढ़ जनपद के एक गांव निवासी युवक उसे जबरन अपने साथ ले गया। उसके साथ नाम बदलकर जबरन शादी कर ली। आरोप है कि एक मकान में बंद कर दिया और उससे नौ माह तक रेप किया। एक माह पहले युवती उसके चंगुल से भाग निकली और अपने घर पहुंची। युवती के परिजनों ने युवक के खिलाफ खुर्जा नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी ने उसका यहां भी पीछा नहीं छोड़ा और उसे मारने की धमकी देने लगा। इस पर परिजनों ने कुछ दिन पहले उसे बागपत जनपद के चांदीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बहन के पास भेजा। बुधवार को आरोपी युवक यहां भी पहुंच गया और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित युवती ने बहन के साथ एसपी कार्यालय में पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें