फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोट में ट्रक पलटा, चालक कंडक्टर बाल बाल बचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। रामकोट नगर के बस अड्डे के करीब धार उधमपुर मार्ग पर रविवार की रात चावल से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में ट्रक का चालक और सहचालक दोनों बाल बाल बच गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ट्रक नंबर पीबी-9एक्स-6461 गुरदासपुर पंजाब से चावल लेकर श्रीनगर जा रहा था, लेकिन धार उधमपुर मार्ग पर रामकोट के बस अड्डे के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। इससे मार्ग पर काफी समय तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह हादसा सड़क पर बारिश की वजह से पैदा हुई फिसलन के कारण हुआ है। अलबत्ता पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें