बागपत। सिरसली के ग्रामीण का आरोप है कि उसके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर एक सपा नेता ने तीन लाख रुपये ठग लिए। रुपये मांगे जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
सिरसली गांव निवासी बिजेंद्र सिंह ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि सपा नेता फारूख हसन निवासी पांचली ने उसके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर तीन लाख रुपये लिए थे। जब नौकरी नहीं लगी तो उसने रुपये वापस मांगे। रुपये नहीं मिले तो पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि सपा नेता ने चार पांच अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया। उसे रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का कहना है कि उसे जान का खतरा बना हुआ है।