फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को कमरे में बंधक बनाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत क्षेत्र के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में समझौता नहीं करने पर युवक को कमरे में बंधक बनाकर पीटा गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज हुआ। पीड़ित परिजनों ने एएसपी से शिकायत की।
विज्ञापन

महिला ने बताया वह परिवार के साथ क्षेत्र के एक भट्ठे पर काम करती है। चार माह पहले गांव के ही दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं आरोपी परिजनों पर अपने पास अन्य औरतें बुलवाने और केस में समझौते का दबाव बनाता है। मना करने पर आरोपी उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। बुधवार को उसका भतीजा गली से गुजर रहा था। आरोपी व्यक्ति ने उसके भतीजे को अपने घर में बुलाया । समझौते से मना करने पर कमरे में बंधक बनाकर पीटा
और जान से मारने की धमकी दी। उसका सीएचसी में इलाज कराया। वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर किया। बड़ौत कोतवाली में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित परिजनों ने एसपी दफ्तर में एएसपी से शिकायत की। एएसपी अजय कुमार सिंह ने बड़ौत पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें