फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने पर की गई थी छात्र अंकुर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। मवी कलां गांव से सवा दो साल पहले लापता दसवीं के छात्र अंकुर की अपहरण के बाद हत्या की गई थी और शव को हिंडन नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस ने इसका खुलासा शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस का दावा है कि अंकुर गांव की दो लड़कियों से छेड़छाड़ करता है। मना करने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया तो उसकी हत्या कर दी गई थी। आरोपी की निशानदेही पर नदी से मृतक के कपड़े बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक एवं खेकड़ा सीओ संजीव सुमन ने बताया कि इस केस में गांव के ही विकास को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अंकुर, दो लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। उसको कई बार समझाया गया, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आया। उसने गांव के पवन और ओमवीर के साथ मिलकर उसकी हत्या करने का प्लान बनाया। छह फरवरी 2015 को आरोपी विकास बहाने से अंकुर को घर के पास ही लेकर बालैनी में हिंडन नदी किनारे पहुंच गया था। वहां पर अन्य दो आरोपी पहले से ही मौजूद थे। अंकुर को पहले खूब शराब पिलाई गई, बाद में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना का किसी को पता न चले उसके शरीर पर ईंट-पत्थर बांधकर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया गया था। शनिवार को गोताखोर की मदद से मृतक के कपड़े हिंडन नदी से बरामद किए गए। उनकी पहचान अंकुर के पिता जितेंद्र और मां ने की है। सीओ का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही उनको भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें