फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटों व पुत्रवधु ने मां को मारपीट कर घर से बाहर फैंका

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत(बागपत)। जोनमाना गांव में बेटों और पुत्रवधू ने मारपीट कर वृद्ध मां को घर निकाल दिया। न्याय की गुहार लेकर वृद्धा कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। दूसरी तरफ इसी गांव जोनमाना में ही लौकी की बैल उखाड़ने का उल्हाना देने पहुंचे एक व्यक्ति को फावड़ा मारकर घायल किया। उसने भी कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

विधवा छोटी पत्नी स्वर्गीय प्रकाश (70) जोनमाना गांव की रहने वाली है। उसके बेटे और पुत्रवधू आए दिन उसके साथ मारपीट करते हैं। बुधवार की रात में उन्होंने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर घायल कर दिया और उसके हाथ की हड्डी भी टूट गई और उसे घर के बाहर फेंक दिया। पूरी रात खुले आसमान के नीचे वह कराहती रही। बृहस्पतिवार को वह कोतवाली पहुंची और अपने दो बेटों व एक पुत्रवधू को नामजद कराकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
दूसरी घटना इसी गांव जोनमाना में मीणे पुत्र अली जान ने लौकी की बेल लगाई हुई थी। गांव के ही एक व्यक्ति ने उस बेल को उखाड़ दिया। जब वह शिकायत करने उनके पास गया तो उसे फावड़ा मारकर गंभीर घायल कर दिया। उसने कोतवाली में एक को नामजद कराकर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी और घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने अपने बेटों और पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें