फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मपरिवर्तन कर विवाह रचाने वाली लड़की निकली नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नाबालिग किशोरी का घर से अपहरण कर चंडीगढ़ में ले जाकर धर्मपरिवर्तन करने के बाद विवाह करने के मामले में युवक फंस गया। कोर्ट ने किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

बड़ौत क्षेत्र के एक गांव की विशेष समुदाय की किशोरी दो जून को रहस्यमय ढंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने ककड़ीपुर गांव के दूसरे समुदाय के युवक और उसके परिजनों पर बहला-फुसलाकर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगा बड़ौत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले पुलिस ने किशोरी को बड़ौत से बरामद कर लिया था। जानकारी करने पर उसने पुलिस को बताया था दोनों चंडीगढ़ गए थे। वहां उसका धर्म परिवर्तन हुआ। इसके बाद उसकी शादी हुई । पुलिस ने बरामद किशोरी का मेडिकल कराया और कोर्ट में बयान दर्ज कराए।
केस के विवेचक एसआई प्रमोद कुमार ने बताया मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर बरामद की गई किशोरी की उम्र 17 साल है। किशोरी के नाबालिग होने के कारण कोर्ट ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ककड़ीपुर गांव के युवक धर्मेंद्र को किशोरी के बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोपी मानकर उसको गिरफ्तार कर जेल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें