फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को ससुराल वालों ने मारने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रिश्तेदारी से चार दिन बाद लौटे पति को टोकने पर ससुराल वालों ने महिला को मारपीट कर घायल कर दिया। गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंचे। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन

मवी कलां गांव निवासी नूरद्दीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी यासमीन का निकाह एक साल पहले फिरोज पुत्र रमजानी निवासी लोनी जनपद गाजियाबाद के साथ किया । अब वह गर्भवती है। चार दिन से उसका पति फिरोज रिश्तेदारी में गया हुआ । रविवार को वह घर लौटा तो पत्नी यासमीन ने उसे टोक दिया। पति ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। सास ने पेट में लात मारी। उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की। महिला किसी तरह जान बचाकर मायके पहुंचे। परिजन घायल महिला को लेकर कोतवाली पहुंचे। ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें