फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुहिक दुष्कर्म पीड़िता को मिल रही धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आरोपी खुले घूम रहे हैं। पीड़ित परिवार को बार-बार मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 12 जनवरी को पांच लोग महिला का अपहरण कर ले गए । अनजान जगह पर ले जाकर सपा नेता समेत तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद महिला को सिसाना गांव के पास हाईवे पर फेंक कर भाग गए। पीड़ित ने सपा नेता डॉ. रियासत, सलमान, चांद, तसलीम, नूर मोहम्मद, आस मोहम्मद, इम्तियाज समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। आरोपियों को साथ लेकर घूमती है। बुधवार को महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने केस के विवेचक को फटकार लगाई थी। पुलिस ने 24 घंटे का समय लिया था। 24 घंटे बीत चुके है, लेकिन पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं पकड़ा। चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेेगी। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म का मामला संदिग्ध है। महिला व उसके परिजनों से मारपीट हुई है। मारपीट में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें