जसपुर में पुलिस ने अभियान चलाकर शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने ग्राम टांडा प्रभापुर निवासी गुरमेल सिंह उर्फ करनैल सिंह को टांडा प्रभापुर के जंगल से एक रबर की ट्यूब में कच्ची शराब ले जाते हुए पकड़ा। एसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि गुरमेल कच्ची शराब की तस्करी करता है, जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया।