डीएवी इंटर कॉलेज, अग्रवाल मंडी टटीरी के पास दो युवकों ने छात्र की लाठी डंडों से पिटाई की। सिर में डंडा लगने से छात्र का सिर फट गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। परिजन घायल छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया।
संतोषपुर बाघू गांव निवासी अक्षय पुत्र रोशन पाल ने बताया कि वह डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में कक्षा 12 का छात्र है। यूपी बोर्ड की परीक्षा चल रही है। बुधवार को वह स्कूल में सीट देखने के लिए आया । स्कूल के बाहर दो छात्रों ने उसे रोक लिया और गाली गलौच कर लाठी डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। लहूलुहान हालत में छात्र घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। परिजन घायल छात्र के साथ कोतवाली पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि तहरीर मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।