फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखवाया में घटौली के प्रधान पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के घटौली गांव के प्रधान प्रदीप त्यागी पर बाइक सवार हमलावरों ने लखवाया गांव के निकट फायरिंग कर दी। फायरिंग में वह घायल हो गए। प्रधान को बालैनी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। देर रात तक उनका इलाज चल रहा है। नर्सिंग होम पर ग्रामीणों और परिजनों का जमावड़ा लगा है।
विज्ञापन

प्रधान प्रदीप त्यागी अपने दो साथियों के साथ कार में सवार होकर किसी निजी कार्य से मेरठ गए थे। बुधवार रात करीब नौ बजे जब वह मेरठ मार्ग पर लखवाया गांव के निकट पहुंचे तो लघुशंका के लिए उन्होंने कार रूकवा ली। जैसे ही वह कार से उतरे बाइक पर सवार होकर आए दो हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। छह राउंड से अधिक गोलियां चलाई गई। पैर में दो गोली लगने से प्रधान घायल हो गए। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। प्रधान के साथ उन्हें गंभीर हालत में बालैनी स्थित देव भूमि नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। देर रात तक यहां प्रधान का उपचार चल रहा था। जैसे ही हमले की जानकारी गांव में पहुंची तो सैंकड़ों ग्रामीण और परिजन भी नर्सिंग होम पहुंच गए। ग्रामीणों ने वारदात पर रोष जताया और पुलिस से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। हमलावर कौन थे और फायरिंग की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि वारदात मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें