कचहरी के पास आरिफपुर खेड़ी गांव की महिला पर एक सप्ताह पूर्व हुए हमले के मामले में पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
आरिफरपुर खेड़ी गांव निवासी गीता पुत्री स्वर्गीय अतर सिंह ने एसपी को बताया कि दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। 20 नवंबर को वह न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करने आई। कचहरी के पास पति मोनू और ससुर राजेश निवासी नसीरपुर थाना बुढ़ाना ने उसके साथ मारपीट की और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बड़ौत में दिल्ली बस स्टैंड पर भी पति ने गाली गलौच की। उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।