फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में छात्रा का अपहरण करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
टटीरी में छात्रा का अपहरण करने की कोशिश
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में एक युवक ने घर के बाहर साइकिल चला रही कक्षा दो की छात्रा के अपहरण की कोशिश की। मोहल्ले के लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और सूचना पर पहुंची पुलिस को मारपीट कर सौंप दिया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

कबीर कालोनी टटीरी निवासी दीपक शर्मा ने बताया कि उसकी आठ वर्षीय बेटी प्रिया कक्षा दो में पढ़ती है। शुक्रवार शाम वह घर के बाहर कालोनी में साइकिल चला रही थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और छात्रा को उठाकर भागने लगा। छात्रा ने शोर मचाया। इस पर मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक बिलौचपुरा गांव का रहने वाला बताया गया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें