फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई को जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मौजिजाबाद नांगल गांव में किसान गजेंद्र उर्फ बिट्टू की हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। जबकि इस मामले में फरार मुख्य आरोपी को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। मृतक के चचेरे भाई को भी जान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल गांव में शनिवार की रात में किसान गजेंद्र उर्फ बिट्टू की पेचकस से गोदकर हत्या की। इस मामले में मृतक के भाई मुनेंद्र ने गांव के ही सुमित उर्फ काला पुत्र प्रवेंद्र, भूल्लर पुत्र बिजेंद्र व एक अज्ञात के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने आरोपी भूल्लर को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि मृतक किसान के चचेरे भाई मोनू का एक आरोपी की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरोपी ने दो बार मोनू पर हमला भी किया, लेकिन गजेंद्र ने उसे बचा लिया। गजेंद्र अपने चचेरे भाई मोनू का साथ देता था। इस लिए उन्होंने पहले गजेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। शनिवार की रात में मोनू और गजेंद्र शिव मंदिर के पास बैठ कर शराब पी रहे थे। इसी दौरान सुमित अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंचा तो गजेंद्र की हत्या कर दी। मोनू वहां से जान बचाकर भाग निकला। वहीं फरार आरोपियों से मोनू को भी जान का खतरा बना हुआ है। आरोपी उसकी भी हत्या कर सकते हैं। पुलिस ने आरोपी भूल्लर को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुमित अभी फरार है। उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें