बड़ौत (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ले मेें रहने वाली युवती अपने छोटे भाई के साथ बाजार में कपड़े खरीदने गई, तभी उसे अगवा कर लिया। अगवा की सूचना पर पुलिस मेें हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। अगवा के बाद किसी मोबाइल फोन आया तो उसे पुलिस ने हिरासत मेें ले लिया, लेकिन अभी तक पुलिस संदिग्ध मान रही है, वहीं युवती का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका।
नगर के मोहल्ले मेें रहने वाली 18 वर्षीय युवती अपने 11 वर्षीय भाई के साथ शनिवार को बाजार में कपड़े खरीदने आई। तभी एक व्यक्ति का फोन आया कि इस मामले में कोई पैरवी नहीं करना, नहीं तो जान से मारने देंगे। पुलिस महकमे मेें हड़कंप मच गया। जिस नंबर से फोन आया, उसे युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन युवती का पता नहीं लगा है। इस संबंध मेें कोतवाल बीएस सिरोही ने कहा मामला संदिग्ध है, इसकी जांच की जा रही है। अपहरण का मामला अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।