फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ मिले सिपाही की धुनाई, चौकी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के साथ मिले सिपाही की धुनाई, चौकी पर हंगामा
विज्ञापन


अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के अमीनगर सराय कस्बे में चौकी के पास मकान में महिला के साथ एक सिपाही को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। मौके पर जुटे लोगों ने सिपाही की जमकर धुनाई की जबकि महिला ने चौकी में घुसकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने चौकी पर पहुंचकर किया हंगामा। सूचना पर सीओ बागपत दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
मकान में बुधवार दोपहर तेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही को ग्रामीणों ने शादीशुदा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड लिया। ग्रामीणों ने सिपाही को पीटने के बाद चौकी पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने बताया कि सिपाही कुछ महीने पहले अमीनगर सराय चौकी पर तैनात था। इसी दौरान एक गांव निवासी शादीशुदा महिला के साथ उसके संबंध हो गए थे। आरोपी सिपाही अब तेड़ा चौकी पर तैनात है। बुधवार दोपहर सिपाही महिला को सराय चौकी के पास मकान में लेकर घुस गया। कुछ ग्रामीणों ने यह देखा तो सूचना सराय चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार को दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज ने सिपाही को बचाना चाहा और चौकी इंचार्ज उस मकान में गए तो सही लेकिन उन्होंने आकर बताया कि वहां कोई महिला नहीं है। जिसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और खुद ही उस मकान में घुस गए। सिपाही और महिला आपत्तिजनक हालत में मिले। घटना की सूचना पाकर सीओ बागपत दिलीप सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होने ग्रामीणों को आस्वाशन दिया कि मामले की जांच कराकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि महिला की तरफ से लिखित में कुछ नहीं दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सिपाही ने घर में घुसकर की छेड़छाड़

छपरौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में यूपी पुलिस के सिपाही ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने थाने पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह हरिद्वार कांवड लेने के गया था। घर उसकी पत्नी अकेली थी। मंगलवार की रात में गांव के ही यूपी पुलिस के सिपाही ने घर में घुसकर पत्नी के साथ अश्लील हरकतें की। उसके कपड़े फाड़ दिए। विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चला गया। पत्नी ने घटना की जानकारी अपने पति को फोन पर दी। बुधवार को पति हरिद्वार से लौट आया। पत्नी को थाने लेकर पहुंचे और आरोपी सिपाही के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें